शिव बारात मार्ग पर बिजली पोलों पर टीम ने किया करंट चेक

लखीमपुर खीरी , 146

लखीमपुर खीरी।शहर में शिव बारात के मद्देनजर विद्युत विभाग  शनिवार को सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बारात के रास्ते में पड़ने वाले बिजली के खंभों पर करंट की जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
विभाग की टीम द्वारा बिजली के तारों के फैले हुए मकड़जाल को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। इन तारों को सही तरीके से बांधकर सुरक्षित किया जा रहा है। शनिवार, 14 फरवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे, लखीमपुर नई बस्ती पावर हाउस के जेई अमरदीप सिंह और एसडीओ शैलेश सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्य का निरीक्षण कर रहे थे।एसडीओ शैलेश सिंह ने बताया कि यह सभी तैयारियां शिव बारात को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। श्रीराम चौराहे से लेकर मिश्राना चौराहे तक के मार्ग पर यह कार्य चल रहा है, जिसका उद्देश्य बारात के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

Related Articles

Comments

Back to Top