हर्षोल्लास के साथ मनाया मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी Feb 14, 2026 at 06:20 PM , 126लखीमपुर-खीरी। विद्याभारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना मे शनिवार को मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री रमेश कुमार प्रजापति-अध्यक्ष, योग वेदांत सेवा समिति एवं प्रधानाचार्य मुनेन्द्र दत्त शुक्ल द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं वंदना के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत रोली, बैज एवं स्मृति चिह्न के साथ करवाया। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए मुख्य अतिथि जी ने बताया कि जहां पाश्चात्य सभ्यता से प्रेरित समाज इस दिवस को "वेलेंटाइन डे" के रूप में मनाता है, वहीं विद्याभारती विद्यालयों में इस दिवस को "मातृ-पितृ पूजन दिवस" के रूप में मनाया जाता है। योग वेदांत सेवा समिति के सदस्यों ने पूर्ण वैदिक रीति से मातृ-पितृ पूजन करवाने में विद्यालय का सहयोग किया। इस अवसर पर ध्रुवी निगम , अनिष्का व निष्ठा भल्ला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आचार्या गरिमा बक्शी के संयोजन में आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कक्षा प्रथम, द्वितीय व तृतीय के लगभग 126 अभिभावक सपत्नीक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ हुआ।इस अवसर पर शिशु मंदिर का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments