क्षेत्र पंचायत सदस्य निधि से बना अमृत सरोवर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा
लखीमपुर खीरी Feb 14, 2026 at 06:35 PM , 155गोला गोकर्णनाथ खीरी।
गोला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत विलहरी के ग्राम कैमहरा मे बना अम्रत सरोवर जो देखरेख के आभाव मे छतिग्रस्त हो गया है।
वही ग्रामीणो कृष्ण कुमार बाजपेई, प्रवीण, अनुज बाजपेई कल्लू, सरबर, मोहसिन, सत्यम मिश्र, ऐससान खान, असलम खान ने बताया कि विगत वर्ष 2023,24 मे लगभग दस लाख रूपये की लगातार से क्षेत्र पंचायत निधि से बने तालब मे मानको की अनदेखी की गई है,जिसके चलते दो ही साल मे इसकी सडके मिट्टी मे धस जाने से छतिग्रस्त हो गई है व इसका मेन गेट व बाऊड्री बाल भी भरभरा के गिर गये है। इसमे जो ग्रामीणो के बैठने के लिये सीमेन्टेड सीटे लगाई गई थी वह भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है।तालाब मे ऐक बूंद तक पानी नही है। जो कि भरपूर भ्रस्टाचार की ओर इंगित कर रहा है।
अजहरुद्दीन अंसारी
ग्राम प्रधान विलहरी कैमहरा
ने बताया कि इस तालाब का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि से कराया गया था इससे ग्राम पंचायत का कोई लेना देना नही है।
अवनीश त्रिपाठी
एडीओ पंचायत ब्लाक कुम्भी गोला खीरी ने बताया कि इस तालाब का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि से हुआ था। यदि समय से पहले छतिग्रस्त हो गया है तो इसकी जांच कराई जायेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments