आई जी आर एस निस्तारण मे गोला तहसील को मिला प्रथम स्थान।
लखीमपुर खीरी Feb 10, 2026 at 05:50 PM , 158गोला तहसील के तहसीलदार व समस्त तहसील स्टाफ ने उनको पुस्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
गोला गोकरननाथ खीरी।
उप जिला अधिकार प्रतीक्षा त्रिपाठी के नेतृत्व में गोला तहसील आईजीआरएस की रैंकिंग में प्रदेश में नंबर वन आई है।
इसके लिए तहसीलदार भीमचन्द एवं नायब तहसीलदार भानू प्रताप ने उनका पुष्प कुछ देकर बधाई भी दी है।
उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि उनकी टीम के प्रयासों से आईजीआरएस की समस्याओं का निस्तारण समय से हो पाया है। जिसके लिए मैंने तत्परता के साथ लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया है।
हलाकि कि इससे पहले गोला उप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी की अगुवाई मे Sir अभियान का कार्य समय से पहले कराया गया था इसके लिये जिला अधिकारी लखीमपुर दुर्गा शक्ति नागपाल ने उनको व उनकी टीमवके लोगो को लखीमपुर बुलाकर सम्मानित करने का काम किया गया था।जब से प्रतिक्षा त्रिपाठी ने गोला तहसील का कार्य भार ग्रहण किया है तब से तहसील क्षेत्र की शक्ल परावर्तित हो गई है।हलाकि इसका मुख्य कारण यह है कि वह समय से पहले ही तहसील मे पहुचकर काम को देखती है और अपने सभी अधीनस्थो को भी आये हुये फरिआदियो को त्वरित न्याय दिलाने के लिये आदेशित करती भी है






_page-0001.jpg)
























Comments