पनवारी स्टेट हाईवे सिंगाही निघासन रोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा
लखीमपुर खीरी Feb 10, 2026 at 06:57 PM , 146सिंगाही, संवाददाता। पनवारी स्टेट हाईवे सिंगाही निघासन रोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ।कस्बे के एचपी पेट्रोल पम्प के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार सहित बैठा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
मंगलवार किशोर कुमार(40) निवासी बड़ा बरसोला तिकुनिया अपने मित्र सूरज(38) निवासी सुखना बरसोला मोटरसाइकिल से मुड़ा बुजुर्ग गए हुए थे जहां से अपने घर जाते हुए कस्बे के एचपी पेट्रोल पम्प के पास करीब शाम 6 बजे सिंगाही की तरफ से जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे किशोर का पैर टूट गया है, जबकि उनके साथ बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की सहायता से घायलों को एम्बुलेंस से निघासन सीएचसी भेजा। निघासन सीएचसी के डॉक्टरों ने घायल किशोर कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे का इलाज का जारी है।






_page-0001.jpg)
























Comments