खीरी जिले के लिए बड़े गर्व का पल सामने आया है
लखीमपुर खीरी Feb 10, 2026 at 05:37 PM , 157लखीमपुर खीरी -
शहर के रेलवे कॉलोनी निवासी तनु राज सिंह का चयन बीसीपीएल टी20 क्रिकेट लीग में हो गया है, जहां उन्हें अहमदाबाद लॉयंस टीम ने 2 लाख 90 हजार रुपये में खरीदा है। इस शानदार उपलब्धि से उनके परिजनों और खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
तनु राज सिंह(पिता जगदीश प्रसाद सिंह)लंबे समय से क्रिकेट के मैदान में मेहनत कर रहे थे और अब उनकी लगन रंग लाई है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने इसे जिले के उभरते क्रिकेट सितारे के लिए बड़ी कामयाबी बताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






_page-0001.jpg)
























Comments