*अनियंत्रित ऑटो पलटने से भीषण हादसा, चार की मौत, पांच घायल*
लखीमपुर खीरी Feb 08, 2026 at 05:57 PM , 137धौरहरा खीरी — धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बसंतापुर के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। धौरहरा से ऊंचागांव खमरिया जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ।
हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments