सड़क पर आतिशबाजी और डीजे को लेकर प्रशासन सख्त

लखीमपुर खीरी , 172

लखीमपुर खीरी। सड़क पर बारात की आतिशबाज़ी और जाम की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। इसी क्रम में सदर कोतवाली में बारात घर मालिकों, डीजे संचालकों और आतिशबाज़ी कारोबारियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात 10 बजे के बाद डीजे पूरी तरह बंद रहेंगे तथा 
सार्वजनिक सड़क पर आतिशबाज़ी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
बारात घरों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी
प्रशासन ने चेतावनी दी कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बाधा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top