कस्बा खीरी में सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस का फ्लैग मार्च

लखीमपुर खीरी , 187

लखीमपुर खीरी:सुरक्षा व्यवस्था को चौक-चौबंद रखने के लिए थाना अध्यक्ष निराला तिवारी, एसएसआई राजबहादुर और खीरी कस्बा चौकी इंचार्ज संजय यादव ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों, चौराहों और गलियों में फ्लैग मार्च किया। इसके बाद पुलिस टीम शाही किले के परिसर में आयोजित उर्स में पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।उर्स में दूर-दराज और कस्बे से आए लोगों को पुलिस ने सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उर्स परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों से तुरंत शिकायत करें।
थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि उर्स प्रांगण के साथ-साथ कस्बे के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top