नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का आठवां व अंतिम आधारभूत प्रशिक्षण सम्पन्न
लखीमपुर खीरी Feb 08, 2026 at 05:38 PM , 173लखीमपुर-खीरी, 08 फरवरी जिला ग्राम्य विकास संस्थान में नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के आठवे व अन्तिम सत्र का समापन किया गया जिसमें जनपद की नवनियुक्त 50 आंगनबाडी कार्यकात्रियों द्वारा संस्थान में सात दिन तक आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा अन्तिम दिन सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सीख व अनुभव को साझा किया गया तथा संस्थान परिवार की सराहना की इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा0 मनीष चन्द्रा ने सभी प्रतिभागियों को आशीष वचन के साथ मार्ग दर्शन देते हुए सबोधित किया इसी के साथ संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक व प्रशिक्षण प्रभारी श्याम किशोर ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया तदोपरान्त डा0 मनीष चन्द्रा जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व ग्रुप फोटो वितरण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान मास्टर प्रशिक्षक के रूप में संजय संचान व जनार्दन बाबू मिश्र उपस्थिति रहे। इसी के साथ जिला ग्राम्य विकास संस्थान भंसरिया लखीमपुर में आठ सत्रों के माध्यम से चार सौ नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकात्रियों के सापेक्ष 387 नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकात्रियों को प्रशिक्षित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्याम किशोर ने किया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर प्रशिक्षक जनार्दन बाबू मिश्र द्वारा किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments