एडीएम ने किया तहसील का औचक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी , 196

धौरहरा खीरी।
शनिवार को अपर जिलाधिकारी खीरी नरेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेख कक्ष में रखी पुरानी पत्रावलियों पर धूल जमी देख उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।
एडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए अभिलेखों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार शनिवार को तहसील परिसर धौरहरा कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने सर्वप्रथम समस्त न्यायलयों,मालखाना,नजारत अनुभाग,निर्वाचन कार्य,संग्रह अनुभाग,के अलावा वसूली और एसआईआर की समीक्षा की। साथ ही तहसील परिसर की समीक्षा की। जर्जर तहसील भवन देख एडीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजने को कहा। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा सरकारी अभिलेख महत्वपूर्ण होते हैं, इनकी नियमित साफ-सफाई और सुव्यस्थित रख-रखाव अनिवार्य है। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने एसडीएम शशिकांत मणि और तहसीलदार आदित्य विशाल सहित कर्मचारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार गणों के अलावा अनुभागों के जिम्मेदार एलर्ट रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top