बड़े बकायेदार की भूमि कुर्क करने की कार्रवाई हुई

लखीमपुर खीरी , 211

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। तहसील क्षेत्र की प्रशासनिक मशीनरी की टीम बकाया वसूली करने के अभियान पर निकली। इसी क्रम में प्रशासनिक अफसरों व बैंक अफसरों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक शाखा लाखुन पुलिस बल की मौजूदगी में कृषि योग्य भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई अमल में लाई गई।
जानकारी के अनुसार शासन व जिला प्रशासन स्तर से सरकारी बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश मिलने पर शुक्रवार को एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि के आदेश पर नायब तहसीलदार धौरहरा बीरेंद्र यादव ने क्षेत्र में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक शाखा लाखुन के बड़े बकाएदारों में शुमार ग्राम चौरा निवासी राजेंद्र प्रसाद व मोतीलाल पुत्र गण विद्याधर की क़ृषि योग्य भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई अमल में लाई गई।इस दौरान नायब तहसीलदार धौरहरा बीरेंद्र यादव, संग्रह अमीन दाताराम, लेखपाल राजेन्द्र वर्मा, बैंक के मुख्य प्रबंधक, शाखा प्रबंधक लाखुन आदित्य आजाद के वसूली टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई हुई। तहसील प्रशासन द्वारा उपरोक्त प्रकार की कार्रवाई से क्षेत्र में बड़े बकाएदारों में हड़बड़ी मची रही।

Related Articles

Comments

Back to Top