केन मैनेजर ने बसंत कालीन गन्ना बुआई की कराई शुरुआत

लखीमपुर खीरी , 133

रमियाबेहड़। बसंत कालीन बुआई बृहस्पतिवार की ब्लॉक क्षेत्र के गांव अकठी के प्रगतिशील किसान पैकरमा प्रसाद के प्लॉट पर जुआरी ग्रुप की गोविंद शुगर मिल ऐरा के तरफ से गन्ना प्रदर्शन प्लॉट की बुवाई बैद्धिक मंत्रोच्चार के बाद  0118 प्रजाति के गन्ने की बुवाई कराई गई जिसकी लाइन से लाइन की दूरी 4 फिट तथा 2 आंख के टुकड़े को उपचारित कर बुवाई किया गया इस अवसार पर चीनी मिल के रीजनल हेड यादवेन्द्र प्रताप राव ने किसानों को गन्ना बुवाई में बहुत बड़ी सावधानी रहने की बात कही गई श्री राव द्वारा बताया गया कि कुछ लोग गन्ना बीज की प्रजाति बदल कर दूसरा गन्ना बीज किसानों को दिया जा रहा है इस पर श्री राव ने साफ शब्दों में किसान भाइयों से प्रार्थना किया गया कि कोई भी गन्ना बीज बिना गन्ना विकास परिषद के अधिकारी या चीनी मिल के क्षेत्रीय अधिकारी के संज्ञान में डाल कर ही गन्ना बीज दूसरे क्षेत्रों से लाए गोविंद शुगर मिल इस बार बसन्त कालीन गन्ना बुवाई में दवा एवम् यंत्रों पर किसान हित में सब्सिडी दिया जा रहा है इस अवसार पर चीनी मिल के अधिकारी सतेन्द्र तोमर,बृजेश अवस्थी,अनुज सिंह ,पप्पू कश्यप किसान विनोद कुमार , जगनमोहन, रामछल सहित कई किसान उपस्थित रहे

गोविंद शुगर मिल ऐरा का 180 लाख कुंटल पेराई का लक्ष्य निर्धारित : फौजिया

रमियाबेहड़।
एडवाइजर गोविंद शुगर मिल ऐरा  फौजिया तरन्नुम के मुताबिक  चीनी मिल का गन्ना आपूर्ति सत्र 2025 - 2026 का लक्ष्य 180 लाख  क्विंटल पेराई करने का निर्धारित किया गया था जिसमे  दिनांक 4 फरवरी तक 103 लाख कुँलत गन्ने की खरीद किया जा चुका है वही प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के 14 दिन में भुगतान की घोषणा के परिपेक्ष्य 15 जनवरी तक खरीदे गए गन्ना का भुगतान किसानों के खाते में भेजा जा चुका है चीनी मिल में प्रतिदिन एक लाख पांच हजार कुंटल तक की पेराई हो रही है।
किसान भाइयों से अपील है कि अपना गन्ना अपने नाम पर चीनी मिल को आपूर्ति करे और अपना बेसिकोटा बनाए जिससे भविष्य में गन्ना की पर्चियों की दिक्कत न हो

Related Articles

Comments

Back to Top