राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य पर चोरी से पेड़ काट लेने का आरोप वन विभाग ने कार्रवाई शुरू की
लखीमपुर खीरी Feb 05, 2026 at 06:25 PM , 171मोहम्मदी खीरी
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में खड़े कीमती पेड़ों को चोरी से काट ले जाने का प्रधानाचार्य पर आरोप लगते ही हड़कंप मच गया जांच को पहुंची वन विभाग की टीम और मीडिया कर्मियों को परिसर में घुसने से रोक दिया जिससे मामला तूल पड़ गया घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई रेंजर के कड़े रुख के चलते काफी समय बाद वन विभाग की टीम परिसर में जाने की अनुमति मिली मामला देख टीम के होश उड़ गए कीमती पेड़ काटे जा चुके थे अधिकारियों ने मौके से बरामद लकड़ी को कॉलेज के सुरक्षा अधिकारी की अभिरक्षा में देकर कार्रवाई शुरू की है।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी वन दरोगा अखिलेश सिंह, उप क्षेत्र वन अधिकारी मित्र पाल सिंह तोमर अपनी टीम के साथ जांच को पहुंचे तभी प्राचार्य प्रवेश वर्मा ने उनसे आइडेंटी कार्ड की मांग कर दी जिससे मामला तूल पकड़ गया उन्होंने रेन्जर निर्भय प्रताप शाही को घटना की जानकारी दी उनके आदेश के बाद भी टीम को दाखिल नहीं होने दिया जिस पर उन्होंने मामले की जानकारी डीएफओ ,सी ओ अरुण कुमार सिंह, और एसडीएम को दी है। अधिकारियों के कड़े रुख अख्तियार करने पर टीम ने परिसर में दाखिल होकर मामला देख उनके होश उड़ गए मौके से बरामद लकड़ी को रसायन विभाग के प्रवक्ता सुरक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार सिंह की अभिरक्षा मे दी गई है। डिप्टी रेंजर मो उमर और वन दरोगा अखिलेश सिंह ने मौके से 15 पेड़ सागौन,1 पेड़ शीशम, 3 पेड़ चांदनी,4 पेड़ अमरूद, और पांच पेड़ बकैना प्रजाति के कटे पेड़ों के अवशेष मौके से बरामद हुए हैं बरामदगी का एक प्रपत्र प्रधानाचार्य को रिसीव कराया गया है। मामले की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया मामले की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारियों को बताया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
करवाई होते देखा गिड़गिड़ाने लगे प्रधानाचार्य वन अधिकारियों को कानून का पाठ पढ़ाने लगे जिससे उन्हें कार्रवाई के लिए प्रवेश की अनुमति नहीं दी उच्च अधिकारियों की फटकार लगाते ही गिड़गिड़ाने लगे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments