नौ के आशा,और 12 फरवरी के ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रीय हड़ताल का ऐपवा का समर्थन
लखीमपुर खीरी Feb 06, 2026 at 05:53 PM , 140विश्वकान्त त्रिपाठी
पलियाकलां-लखीमपुर खीरी।प्रदेश की आशा कार्यकत्री मजदूर संगठन एक्टू के नेतृत्व में 15 दिसंबर की से अब तक हड़ताल जारी हैं, इस बीच उन्होंने अपनी मजबूत एकता की मिसाल पेश करते हुए प्रदेश स्तर पर धारावाहिक सफल आंदोलन जारी रखा है लेकिन प्रदेश की महिला, मजदूर विरोधी फासिस्ट योगी सरकार अभी तक आंदोलनरत आशा कार्यकत्रियों की मांगों को अनसुना, अनदेखा कर रही है
इसलिए आगामी 9 फरवरी को प्रदेश की आशा कार्यकत्रियों ने लखनऊ में घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन की घोषणा कर दी हैं।अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन आशा बहनों के इस आंदोलन के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए सक्रिय समर्थन करती हैं, और ऐपवा के सभी नेतृत्वकारी साथियों को इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील करती हैं।
भाजपा के मोदी योगी राज ने महिलाओं,बच्चियों,छात्राओं के साथ यौन हिंसा का रिकॉर्ड कायम कर लिया है अब ये फासिस्ट सरकार देश के मजदूरों को मालिकों का गुलाम बनाने के लिए 4 लेबर कोड लागू करने जा रही है,मनरेगा कानून को खत्म कर दिया गया है इसलिए मजदूर विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ मजदूरों, कर्मचारियों ने आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर आम हड़ताल की घोषणा की है।
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ( ऐपवा) 12 फरवरी को मजदूर साथियों के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में अपने झंडा बैनर के साथ हड़ताल को सफल बनाएंगी।
जिसमे कामरेड कृष्णा अधिकारी (प्रदेश अध्यक्ष)
कुसुम वर्मा ( प्रदेश सचिव)
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा)
उत्तर प्रदेश के कामरेड नेता मौजूद रहेगें।






_page-0001.jpg)
























Comments