इलाके में तेंदुआ दिखने से पहले दहशत
लखीमपुर खीरी Feb 03, 2026 at 07:15 PM , 128निघासन खीरी। निघासन वन रेंज स्थित नौरंगाबाद फार्म के खेतों में हाल ही में तेंदुआ देखे जाने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी।इसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए राजू पाली के घर के पास विभिन्न स्थानों पर दो पिंजरे लगाए हैं। इन पिंजरों में बकरी को चारा के रूप में रखा गया है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने वाली टीम में फॉरेस्ट गार्ड नसीम, अजीत, राकेश, आकाश और न्यूनतम वेतन कर्मी अजीज, हकीमउद्दीन, अजमत शामिल थे।






_page-0001.jpg)
























Comments