पुराने मकान का लिंटर अचानक भरभरा कर गिरि
लखीमपुर खीरी Feb 03, 2026 at 07:05 PM , 138लखीमपुर-खीरी ।भीरा थाना क्षेत्र के कस्बा बिजुआ में बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। एक पुराने मकान का लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि लिंटर मकान के नीचे बने छज्जे पर आकर अटक गया, जिससे नीचे सो रहा पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। यह हादसा रात करीब बारह बजे हुआ।मकान मालिक विमल कुमार ने बताया कि उनका मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह मकान की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं करवा पा रहे थे। रोज की तरह वह अपनी मां कमला देवी और बड़े भाई कन्हैया लाल के साथ मकान के नीचे सो रहे थे।अचानक तेज आवाज के साथ लिंटर फटकर नीचे गिर पड़ा, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।गनीमत रही कि लिंटर नीचे बने छज्जे पर अटक गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यदि लिंटर सीधे नीचे गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के बाद से परिवार दहशत में है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की जांच कराने और गरीब परिवारों को आवासीय सहायता देने की मांग की है






_page-0001.jpg)
























Comments