सफाई कर्मी नहीं आने से ग्रामीण करते हैं नालियां साफ

लखीमपुर खीरी , 144

लखीमपुर-खीरी। ब्लाक फूलबेहड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओदरहना में भीषण गंदगी से आहत लोग बजबजाती नालियां खुद साफ कर रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि सफाई कर्मी की कभी कभार सूरत ग्राम में दिखाई देती है उसको प्रधान जी का समर्थन प्राप्त है इसलिए ग्रामवासियों की समस्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
इसलिए ग्राम पंचायत में नालियों की सफाई के लिए गांव वाले खुद आगे आए हैं, क्योंकि सरकारी व्यवस्था फेल हो गई है। कस्बे में ग्राम पंचायत द्वारा करवाई जाने वाली सफाई व्यवस्था चौपट होने से कस्बे में गंदगी के ढेर लग रहे हैं, नालियों में कचरा जमा होने से नालियों का गंदा पानी आम रास्तों पर फैल रहा है ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते, जिससे उन्हें खुद नालियों की सफाई करनी पड़ रही है। यह स्थिति  ग्राम पंचायत ओदरहना में भी देखी जा रही है, जहां नालियों की सफाई न होने से गंदगी और बजबजाहट के कारण हमेशा बदबू फैलती रहती है। ग्राम पंचायत के अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Related Articles

Comments

Back to Top