संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

लखीमपुर खीरी , 185

 "एडवोकेट रविंद्र सिंह ने तलवार, अभिलाष अखिलेश ने सीनरी देकर तथा थारू क्षेत्र की महिलाओं ने अपने हाथों से बनाई हुई हैट,चटाई, हैन्ड मेड स्लीपर श्री मौर्य को भेंट कर सम्मानित"

विश्वकांत त्रिपाठी 

      पलिया कलां लखीमपुर खीरी। स्थानीय श्रीरामलीला मैदान में संत शिरोमणि रविदास जन्म जयंती कार्यक्रम और तथा अपनी जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित करते हुए अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर‌ समाज सुधारक संत महात्माओं की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।
     उन्होंने मोदी सरकार पर यरपोर्ट बेचने,एल.आई,सी बेचने, विकास के नाम पर‌ अडानी और अंबानी, को लाभ पहुंचाने बेरोजगारी, छुटा अवारा पशु, 5-10 किलो राशन के लाभ पर प्रदेश के 80लाख लोगों को निकम्मा-नाकरा बनाने, का आरोप केन्द्र सरकार पर लगाया।
     समाजसेवी एडवोकेट अभिलाषा-अखिलेश मौर्या के संयोजन में संत रविदास जयंती समारोह के उपलक्ष्य में  विधान सभा स्तरीय अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन और वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो जरूरत मंदों को ऊनी वस्त्र तथा साड़ियों का वितरण किया गया।
   श्री मौर्य ने शंकराचार्य-सरकार विवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साधते हुए मंच से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को ललकार कर कहा कि गौरक्षा पीठ के पीठाधीश्वर तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी से जाति पूछने वाले वह कौन होते हैं, जाति और समाज के नाम पर कुछ लोग सी.जी.आई पर जूता फकते हैं, कुछ लोग महामहिम द्रौपदी मुर्मू की जाति पूछते हैं, राहुलगांधी की जाति पूछते हैं, मंदिर और सरकारी भवनों को गंगाजल और गोमूत्र से धुलवाते हैं, ऐसे लोगों से आम जनता को सावधान रहना चहिए यह देश और समाज के हित में नहीं है यह कहते हुए संत शिरोमणि रविदास, डॉ अंबेडकर तथा महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को अमल में लाने की बात की तथा जाति धर्म और समाज के नाम पर समाज में फूट करने वाले लोगों से सचेत रहने का मंत्र बताया।
कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व
 सम्मान कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट रविंद्र सिंह ने तलवार, अभिलाष अखिलेश ने सीनरी तथा थारू क्षेत्र की महिलाओं ने अपने हाथों से बनाई हुई हस्त शिल्प केले के तने से बनी हैट,चटाई, हैन्ड मेड स्लीपर श्री मौर्य को भेंट कर सम्मानित"
       इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार निषाद,
एडवोकेट रविंद्र सिंह,रामचंद्र मौर्य, स्याह सुन्दर मौर्य,राम बसंत गौतम, रामस्वरूप मौर्य, मोहन सिंह बैरागी, सरदार सुखविंदर सिंह,हेमराज राज राममूर्ति यादव, नौशाद अहमद अंसारी,शेखर पाल, दिलीप मौर्य,रामकुमार मौर्य ,पाले, बॉबी खान, प्रमोद निषाद, इत्यादि अपनी जनता पार्टी के सैकड़ो महिला पुरुष कार्यकर्ता तथा पीड़ित शोषित समाज के लोग मौजूद रहे
              कार्यक्रम का संचालन अपनी जनता पार्टी के प्रदेश सचिव तथा प्रधान संघ निघासन के अध्यक्ष सैय्यद मकसूद अली ने किया, कार्यक्रम के अंत में सभी के जलपान तथा भोजन इत्यादि की व्यवस्था कार्यक्रम संयोजक अभिलाषा अखिलेश मौर्य द्वारा की गई,तथा आए हुए कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top