अगर हम सत्ता में आए तो पलिया को बनाएंगे जिला, स्वामी प्रसाद मौर्य

लखीमपुर खीरी , 150

  पलिया कलां लखीमपुर खीरी। संत रविदास जयंती में मुख्य अतिथि के रूप पधारे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विनियमन काले कानून के बारे में बताया कि जल्दबाजी में यह बिल पेश किया, सरकार का मानना था कि दलित और पिछड़ों को अपने पक्ष में कर लेंगें, फारवर्ड पहले से से फेवर में है, लेकिन सरकार अपने ही बनाए जाल में फंस गई अड्डे तो हाथ से गए ही अब एससी एसटी बोट‌ बैंक भी चला जाएगा, और जो लोग पीड़ीए की बात करते हैं वह पी का मतलब पंडित, डी का डिम्पल उनको एक का मतलब अखलेश भी स्पष्ट नहीं है, अखिलेश यादव की मानसिक स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है।   सरकार केवल हिंदू और मुसलमान का खेल-खेल रही है, बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर पहले लीक हो जा रहे हैं, किस को उपज का पूरा भाग नहीं मिल रहा है, भौगोलिक स्थिति को देखते जिले में सवार्धिक गन्ने की खेती होती है कई वर्षों से चीनी मिल किसाने के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है, आने वाले चुनाव में अपनी जनता पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी अगर हम जीते हैं तो भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पलिया को जिला बनायें गें, तथा बाढ़ का स्थाई प्रबंध भी हमारी प्राथमिकता मे है। अपनी जनता पार्टी पाखंड से हटकर किए गए कार्यों में विश्वास रखती है हमारी पार्टी का एजेंडा रोजगार परक शिक्षा और सरकार देने का है। 
पत्रकार वार्ता के बाद पत्रकारों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top