धर्म धारण से मनुष्य में देवत्व का होता उदय - पंडित राजेश दीक्षित
लखीमपुर खीरी Feb 01, 2026 at 06:55 PM , 362(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। धर्म धारणा से मनुष्य में देवत्व का उदय होता है।हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। मनुष्यों से ही समाज बनता है। धर्म की रक्षा तभी संभव है जब समाज का हर व्यक्ति धर्म की , सिद्धांतों की रक्षा करने लगे।हर मनुष्य में देवत्व का उदय होगा तो समाज की समस्याओं का समाधान होना और धरती पर स्वर्ग की सृष्टि होना अवश्यंभावी है। आज संसार में जितनी भी कष्ट परेशानियां हैं,वे इसलिए हैं कि लोग धर्म को ताक पर रखकर केवल चिन्ह पूजा करने लगे हैं। धर्म की रक्षा से ही हमारी रक्षा संभव है। धर्म का तो एक ही लक्ष्य है सत्य, शिव, सुंदर। ऐसे आचरण जो सत्य हों,शुभ हों,कल्याण कारक हों तथा सुंदर हों। धर्म तो अपने स्थान पर स्थिर, अटल,शास्वत् है। उक्त विचार हैं श्री वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष यज्ञाचार्य पं राजेश दीक्षित के जिन्होंने श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ शारदा नगर शारदा बैराज नवीन प्रयाग नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में श्रीमद् प्रज्ञा पुराण की पावन कथा सुनाते हुए कहे। महायज्ञ में सायं ग्यारह सौ दीपकों को प्रज्वलित कर दीप महायज्ञ किया गया। महापूर्णाहुति व भंडारे के साथ समापन किया गया। महायज्ञ का संचालन पं उपेंद्र मिश्रा ने किया व संगीत प्रस्तुत किया जमुना शाक्य, बाबू राम व सतीश ने। महायज्ञ में पुंसवन, नामकरण,दीक्षा आदि संस्कार संपन्न किए गए। महायज्ञ में हजारों की संख्या में गायत्री परिजनों ने राष्ट्र कल्याण हेतु आहुतियां समर्पित की।






_page-0001.jpg)
























Comments