छह फरवरी को भारत पहुंचेगी सर्वोदय शांति पदयात्रा
लखीमपुर खीरी Feb 02, 2026 at 06:30 PM , 198जैन साधु साध्वियों के स्वागत की तैयारी में जुटे जैन समाज के लोग
कार्यक्रम में हुआ बदलाव पहले ग्यारह को पहुंचना था भारत
अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था के तिकुनिया अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन ने दी इसकी जानकारी
निघासन खीरी। अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था के संस्थापक जैन मुनि डॉक्टर मणिभद्र मुनि जी महाराज के नेतृत्व में सर्वोदय शांति पदयात्रा नेपाल के पोखरा से भारत के लिए शुरू हुई। सर्वोदय शांति पदयात्रा छह फरवरी को नेपाल से भारत में प्रवेश करेगी। पहले यह यात्रा 11 फरवरी को भारत पहुंचनी थी। लुंबिनी बॉर्डर से सर्वोदय शांति पदयात्रा भारत में प्रवेश करेगी। सर्वोदय शांति पदयात्रा नेपाल से भारत में प्रवेश के चलते भारत में जैन मुनि डॉक्टर मणिभद्र मुनि जी महाराज के समर्थकों में खुशी की लहर छा गई है। जैन मुनि की सर्वोदय शांति पदयात्रा के स्वागत की तैयारी में जैन भक्त जुट गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था के तिकुनिया अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन ने बताया कि सर्वोदय शांति पदयात्रा बीते एक वर्ष से नेपाल में विचरण कर रही है। 2025 का चतुर्मास नेपाल के पोखरा जैन स्थानक में संपन्न हुआ। जैन मुनि डॉक्टर मणिभद्र मुनि जी महाराज का 2026 का चातुर्मास छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होगा। जिसके लिए सर्वोदय शांति पदयात्रा नेपाल के पोखरा से भारत के लिए चल पड़ी है। यात्रा में भारत व नेपाल के धर्म प्रेमी भारी संख्या में जुड़ रहे हैं। सर्वोदय शांति पदयात्रा लुंबिनी बॉर्डर से भारत में प्रवेश करेगी। इसके बाद भारत के गोरखपुर, बनारस सहित कई स्थानों पर पदयात्रा के माध्यम से भ्रमण करते हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पहुंचेगी। दिनेश कुमार जैन ने बताया कि सर्वोदय शांति पदयात्रा भारत नेपाल लुंबिनी बॉर्डर से 11 फरवरी को भारत में प्रवेश करने का कार्यक्रम था। मगर अब कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। छह फरवरी को सर्वोदय शांति पदयात्रा भारत नेपाल लुंबिनी बॉर्डर से भारत में प्रवेश करेगी। यात्रा के माध्यम से जैन मुनि डॉक्टर मणिभद्र मुनि जी महाराज लोगों को धर्म का मार्ग बताते हुए चल रहे हैं। जैन मुनि ने कहा धर्म का मार्ग ही व्यक्ति का कल्याण कर सकता है। सेवा भाव व्यक्ति को अगले जन्मों तक सुख देता है।






_page-0001.jpg)
























Comments