जया एकादशी पर खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन, श्रद्धालुओं ने लिया बाबा का आशीर्वाद
लखीमपुर खीरी Jan 30, 2026 at 06:33 PM , 164गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला नगर के समीपवर्ती कंजादेव स्थान पर स्थित खाटू श्याम मंदिर में जया एकादशी के उपलक्ष्य पर श्रीश्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा एक भव्य संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से पूरी तरह भरा हुआ था, और गणेश स्तुति से संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। अजय गुप्ता और शिवम गुप्ता की मधुर आवाज में "मेरा दिल दीवाना हो गया मुरलिया वाले" मतलब की दुनिया से मुझे नफरत है ओ सँवारे मुझे तेरी जरूरत है भजन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। भक्त खाटू श्याम के भजनों पर झूमते-नाचते नजर आए, और सुंदर-सुंदर भजनों को सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। भावपूर्ण भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।खाटू श्याम मंदिर के पुजारी सन्तोष पाठक ने बताया कि जया एकादशी जो कि माघ महीने में आती है, शास्त्रों में इसे चौबीस एकादशियों में विशेष स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि इस दिन व्रत, जप, तप और दान करने से व्यक्ति को जय, विजय, सुख, समृद्धि और ग्रह शांति का आशीर्वाद मिलता है।
संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और खाटू श्याम की भक्ति में लीन हो गए। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी इस संकीर्तन में सम्मिलित हुए और खाटू श्याम के जयकारों से मंदिर प्रांगण को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम का समापन श्री खाटू श्याम बाबा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मंदिर के पुजारी सन्तोष पाठक ने भक्तों को श्याम बाबा का आशीर्वाद दिया और सभी ने बड़े ही श्रद्धा-भाव से प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीपक राजपूत, महामंत्री अजय गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, शिवम गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, आशुतोष रस्तोगी, बबलू जायसवाल, शिवम गुप्ता, संतोष गुप्ता, अनुराग गुप्ता, सुमित राठौर सहित अन्य सभी सेवादार उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments