*डीएम डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल, 50 मूकबधिर युवाओं को कंबल, चेहरे पर खिली मुस्कान*

लखीमपुर खीरी , 183

*ठंड में राहत और अपनापन, युवाओं के चेहरे पर मुस्कान*

लखीमपुर खीरी, 30 जनवरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के स्नेह और संवेदनशील निर्देश पर तहसील लखीमपुर में प्रशासन ने 50 मूकबधिर युवाओं को गर्म कंबल वितरित किए। ठंडी हवाओं में जब कंबल उनके हाथों में पहुंचे, तो हर चेहरा खुशी और राहत की मुस्कान से जगमगा उठा। छोटे-छोटे हाथों में गर्म कंबल देखकर वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखों में भी संतोष की चमक दिखी।

मूकबधिर युवाओं ने इशारों में डीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम केवल ठंड से राहत नहीं, बल्कि उन्हें अपनापन, सुरक्षा और आत्मसम्मान का एहसास भी दिलाता है। कुछ युवाओं ने अपने कंबल को गले लगाकर खुशी जताई, तो वहीं कई ने यह अनुभव अपने साथियों को दिखाते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर तहसील अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। 

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि शासन प्रशासन का लक्ष्य है कि समाज का हर सदस्य सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जी सके। ठंड में किसी को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। यह सिर्फ मदद नहीं, बल्कि स्नेह और अपनापन का संदेश भी है।

Related Articles

Comments

Back to Top