*धौरहरा में ऐप्जा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य आगमन, तिरंगा यात्रा के साथ शपथ समारोह संपन्न*
लखीमपुर खीरी Jan 25, 2026 at 09:40 PM , 122धौरहरा खीरी– ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा का आज धौरहरा में भव्य आगमन हुआ। उनके साथ ऐप्जा के चीफ कॉर्डिनेटर अनुराग सारथी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के आगमन पर स्थानीय पत्रकारों एवं संगठन पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ऐप्जा के तत्वावधान में सिसैया से धौरहरा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए पत्रकारों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली, जिससे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, एकता और पत्रकारों की संगठित शक्ति का संदेश गया। तिरंगा यात्रा धौरहरा ब्लॉक सभागार पहुंचकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा के उपरांत संगठन विस्तार के तहत धौरहरा, ईसानगर एवं रमियाबेहड़ ब्लॉक तथा धौरहरा तहसील की कमेटियों का गठन किया गया। धौरहरा तहसील के लिए प्रेम जायसवाल को ऐप्जा का तहसील अध्यक्ष, दीपेंद्र मिश्रा को महामंत्री तथा अनंत कुमार शुक्ला को तहसील संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही समस्त तहसील पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। अन्य तहसीलों के सम्मानित पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी भी दी गई।
आयोजित शपथ समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई, जिसमें संगठन की नीतियों के अनुरूप निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने का संकल्प दिलाया गया।
शपथ समारोह में धौरहरा विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी भी प्रमुख भूमिका में उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा ने कहा कि ऐप्जा देशभर में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, स्वतंत्र पत्रकारिता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन के विस्तार से पत्रकारों को एक सशक्त और संगठित मंच मिलेगा।
वहीं चीफ कॉर्डिनेटर अनुराग सारथी ने संगठन की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत इकाइयों के गठन से पत्रकारों की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में ऐप्जा के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमनारायन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बुद्धेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, लोक सारथी बोर्ड के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, जिला संरक्षक लोक सारथी बोर्ड कमलेश शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित कमेटियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गौ रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकू पांडे की भी पूर्ण सहभागिता रही।






_page-0001.jpg)
























Comments