*फरधान आरओबी उद्घाटन टला, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दिखाई सख्ती*
लखीमपुर खीरी Jan 25, 2026 at 07:20 PM , 157*कमियां मिलने पर एनएच अधिकारियों को फटकार, दो दिन में सुधार के निर्देश*
*दो दिन में कमियां दुरुस्त न कर पाने से एनएच की लापरवाही उजागर, डीएम-सीडीओ नाराज*
लखीमपुर खीरी, 25 जनवरी। एनएच-730 पर स्थित बहुप्रतीक्षित फरधान आरओबी (फ्लाईओवर) का उद्घाटन रविवार को प्रस्तावित था, लेकिन निर्माण संबंधी कमियां सामने आने पर उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय खंड के अधिशासी अभियंता शुभ नारायण को कड़ी फटकार लगाई और दो दिन के भीतर सभी अवशेष कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि उद्घाटन से दो दिन पूर्व सीडीओ अभिषेक कुमार ने फ्लाईओवर का निरीक्षण कर अवशेष कार्यों को दो दिन में पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। एनएच के अधिकारियों ने 25 जनवरी को उद्घाटन की तिथि भी तय की। दो दिन में कमियां दुरुस्त न कर पाने से एनएच की लापरवाही उजागर हो गई।
रविवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार एवं एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह फ्लाईओवर स्थल पर पहुंचे, निरीक्षण के दौरान सीडीओ द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन न होने पर अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई। सड़क की फिनिशिंग सहित कुछ खामियां पाए जाने पर डीएम ने उद्घाटन रोकते हुए साफ कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
डीएम ने एनएच के अधिशासी अभियंता शुभ नारायण से कमियों का कारण पूछा और असंतोष जताते हुए दो दिन में सुधार के निर्देश दिए। सभी कार्य संतोषजनक पाए जाने के बाद ही नई उद्घाटन तिथि घोषित की जाएगी।
इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं से डीएम ने संवाद किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के आने के लिए धन्यवाद, इसी माह नई तिथि तय कर फिर आमंत्रित किया जाएगा। फ्लाईओवर की सड़क फिनिशिंग में पाई गई कमियों को दुरुस्त कर इसे आमजन को सुरक्षित और बेहतर सुविधा के रूप में समर्पित किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments