*गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट पार्क में तिरंगा और सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण*

लखीमपुर खीरी , 171

लखीमपुर खीरी, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा अनूप गुप्ता ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन कर कलेक्ट्रेट के सामने पार्क में तिरंगा फहराने और सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। यह परियोजना विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा तैयार की गई थी।

एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा अनूप गुप्ता ने कहा कि तिरंगा की स्थापना और सौंदर्यीकरण के माध्यम से यह स्थल नागरिकों के लिए एक प्रेरक और सौंदर्यपूर्ण सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित होगा। डीएम ने कहा कि पार्क का सौंदर्यीकरण और तिरंगा स्थापना न केवल जिले की नागरिक भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि गणतंत्र दिवस की गरिमा को और बढ़ाएगा। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी, नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top