बी.पी.एस.स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
लखीमपुर खीरी Jan 26, 2026 at 07:40 PM , 209लखीमपुर खीरी। बी.पी.एस.पब्लिक स्कूल मेला रोड में गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती प्रमोदिनी शुक्ला, प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम अवस्थी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हाउस वाइज मार्च पास्ट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
अनुशासन एकता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण इस मार्च पास्ट में छात्रों ने राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं,भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई, जिसमें संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर इन्वेस्ट टीचर इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन भी अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित विद्यालय कैबिनेट को विधिवत दायित्व सौंप गए विद्यालय कप्तान, उप कप्तान, हाउस कैप्टन एवं प्रीफेक्ट्स को बैज एवं सैश प्रदान कर उनके दायित्वों की औपचारिक घोषणा की गई। नवनिर्वाचित छात्र-नेतृत्व ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महोदया ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान दें।
उन्होंने कहा कि अनुशासन, नैतिकता और संवैधानिक मूल्यों का पालन ही सशक्त भारत की नींव है। "वंदे मातरम्" की 150वी वर्षगांठ पर उसके शब्दों के अर्थों को सक्रिय रूप से साकार करें।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और मिठाई वितरण के साथ हुआ। संपूर्ण वातावरण देशप्रेम, उत्साह और गर्व की भावना से ओत-प्रोत रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments