आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ बसंतोत्सव का आयोजन
लखीमपुर खीरी Jan 25, 2026 at 01:40 PM , 135लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर खीरी में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर गीता शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। प्रारंभ यज्ञ से एवं उसके पश्चात संगीत विभाग में सरस्वती मां की विशिष्ट पूजा अर्चना श्रीमती शिवांगी सक्सेना असिस्टेंट प्रोफेसर संगीत तबला विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर गीता शुक्ला ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात कीर्ति,राधिका, महक,ने गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। ढोलक पर नंदनी प्रजापति ने संगत दी। इसके पश्चात संगीत गायन की छात्राओं लवीशा ,पूजा, दीपमाला,फिजा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तबले पर संगीत विभागाध्यक्ष श्रीमती शिवांगी सक्सेना एवं हारमोनियम पर श्रीमती जसविंदर कौर ने संगत की। कीर्ति कश्यप ने तबले पर पंचम सवारी ताल की प्रस्तुति दी। नैंसी गुप्ता ने गीत सत्यम शिवम सुंदरम एवं सकल बनी फूल रही सरसों गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी। नैंसी गुप्ता ने नृत्य ऐ गिरी नंदनी एवं आयो रे शुभ दिन आयो रे नृत्य की प्रस्तुति दी। राधिका ,महक, मुस्कान ने कृष्ण भजन नृत्य मैया यशोदा प्रस्तुत किया। पलक पाठक ने रघुकुल रीत सदा चली आई पर नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन बी ए पंचम सेमेस्टर की छात्रा शिवांगी पाठक द्वारा किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य जी ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की प्रशंसा की और कहा कि जिस प्रकार जीवन और संगीत में लय का महत्व होता है ,उसी प्रकार कार्यक्रम का क्रम भी लयबद्ध रहा। पूरे कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की सूक्ष्मता दिखाई दे रही थी। आभार प्रदर्शन श्रीमती शिवांगी सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में प्रो रेखा पांडे, डॉ सुरचना त्रिवेदी,श्रीमती अर्चना सिंह , डॉ राखी चौहान,श्रीमती जसविंदर कौर, नैंसी गुप्ता,सरिता समस्त शिक्षरेत्तर वर्ग एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थिति रही।विशेष सहयोग छात्रा संयोजन समिति कीर्ति कश्यप, नैंसी गुप्ता, राधिका ,महक एवं समस्त संगीत विभाग की छात्राओं का रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments