नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
लखीमपुर खीरी Jan 24, 2026 at 05:45 PM , 178लखीमपुर खीरी।राजेंद्र प्रसाद वाटिका जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी के प्रांगण में नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह बड़ी भव्यता के साथ संपन्न हुआ,23 जनवरी 2026 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद वाटिका जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी के प्रांगण में नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह बड़ी भव्यता के साथ संपन्न हुआ।इस शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश शिव कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सांसद जफर अली नकवी, एलर्डस कमेटी के चेयरमैन राजकुमार त्रिवेदी बाबूजी पूर्व बार कौंसिल अध्यक्ष सदस्य अजय शुक्ल, पूर्व महामंत्री राजीव कुमार पाण्डेय, मंच पर उपस्थित रहे। एलर्डस चेयरमैन राजकुमार त्रिवेदी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने किया । मंच संचालन नवनिर्वाचित महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी द्वारा किया गया।साथ में कार्यकारिणी के सदस्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष मोहन लाल मौर्य, संयुक्त मंत्री देवव्रत पाण्डेय, राम जीवन राज, कुंवर चंद्र वर्मा, गवर्निंग कौंसिल वरिष्ठ सुदेश कश्यप, तेज कुमार, दिनेश वर्मा, गवर्निंग कौंसिल कनिष्ठ विशाल गुप्ता, आशीष बाजपेई,सूरज त्रिवेदी मंच पर रहे। इसके साथ समस्त अधिवक्ता संघ के सदस्यों की गरिमामई उपस्थित रही।






_page-0001.jpg)
























Comments