राहगीरो यात्रियों के प्रतीक्षालय व रोडवेज बस रुकने की जगह पर अवैध कब्जा

लखीमपुर खीरी , 133

अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही नहीं राहगीरों के निकलने तक के लिए नही बचती है जगह

आखिर कब तक आटो ई रिक्शा चालकों को रिक्शे खड़े करने के लिए होगी समुचित व्यवस्था


जेबी गंज के कुछ दबंग उद्योग पतियों एवं पूंजी पतियों का आलम निराला

जेबीगंज खीरी। लखीमपुर खीरी जिले का के मुख्य कस्बों में से एक कस्बा जंग बहादुरगंज में एक सल्लिया है जिसके मध्य से शाहजहांपुर से सीतापुर को जाने वाला नेशनल हाईवे 30 निकला है। हालांकि हाइवे अब बाईपास होते हुए सीतापुर वाया लखनऊ के लिए चला जाता है पर कस्बा जंग बहादुरगंज सल्लिया से गए मार्ग पर अतिक्रमण की सारी हदें पार कर चुके हैं अवैध अतिक्रमणकारी।जंग बहादुर गंज सल्लिया में खासकर भारतीय केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज मोहम्मदी मोड़ से जंग बहादुरगंज पुलिस चौकी मोड़ तक सड़क के किनारे दोनों तरफ डामरीकरण के बिल्कुल किनारे तक स्थाई व अस्थाई अवैध कब्जा कर रखा है। कहीं कहीं पर रोड के किनारे तक पक्के ऊंचे-ऊंचे चबूतरे बने हैं तो कहीं पर पक्की दुकानें बनीं हुईं हैं।
मोहम्मदी तिराहे पर जहां पर आटो ई रिक्शा और रोडवेज बसें रूकती थी क्योंकि वहां पर वाहन खड़े होने के लिए जगह खाली पड़ी रहती थी, जहां पर अभी हाल ही में दबंगों द्वारा पक्का चबूतरे व पक्का निर्माण कर लिया गया है, जिससे आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। और रोडवेज बस चालक बींच रोड़ पर यात्रियों को बैठाने और उतारने के लिए बसों को रोकने के लिए मजबूर हैं। साथ ही बेकसूर आटो और ई रिक्शा चालकों के रोड पर रूक कर सवारी बैठाने और उतारने को लेकर चालान किए जाते हैं। लेकिन शाशन प्रशासन को इस बात का भी संज्ञान लेना चाहिए कि आखिर किस बजह रोड पर जाम लगती हैं और आये दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top