न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक चौपाल आयोजित, शिक्षकों ने रखे सुझाव
लखीमपुर खीरी Jan 24, 2026 at 05:40 PM , 169मैगलगंज खीरी ! शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में विकासखंड पसगवां के अंतर्गत न्याय पंचायत बाईकुआँ के प्राथमिक विद्यालय खूंटीखुर्द में शिक्षक चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत क्षेत्र के समस्त शिक्षकों ने प्रतिभाग कर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सरल व प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम जिलाधिकारी खीरी के निर्देशन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। चौपाल की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक गीतों से हुई। इसके बाद शिक्षकों ने शैक्षिक गुणवत्ता सुधार, नवाचार एवं बच्चों की सहभागिता बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार साझा किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रभारी वेद प्रकाश शुक्ला ने भी अपने सुझाव रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अमित शुक्ला रहे। इस अवसर पर गन्ना डायरेक्टर अनिल राठौर, अंकित त्रिवेदी, समाजसेवी पत्रकार विक्की शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास अवस्थी सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments