विद्या निकेतन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

लखीमपुर खीरी , 118

गोला गोकर्णनाथ खीरी।
दिनांक 24/01 /2025 दिन  शनिवार को स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ-खीरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पूर्व मतदाता जागरूकता के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा सभी विद्यार्थियों , शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए, मतदान का प्रयोग और उसकी सफलता के प्रति नए मतदाताओं को अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।

Related Articles

Comments

Back to Top