बसन्तोत्सव पर विद्यारम्भ संस्कार संपन्न

लखीमपुर खीरी , 175

लखीमपुर खीरी।विद्याभारती विद्यालय डॉ०हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर आवास-विकास लखीमपुर-खीरी में दिनांक 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी व सरस्वती प्राकट्य दिवस के अवसर पर नन्हे मुन्ने भैया-बहिनों का विद्यारम्भ संस्कार प्रवेशोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के पूजन- अर्चन व हवन पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ। सरस्वती वन्दना के पश्चात नन्हे मुन्ने भैया-बहनों का विद्यारम्भ संस्कार विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। यज्ञ के यजमान के रूप में आशीष कुमार सिंह सपत्नी उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य राममणि मिश्र ने कराया।मुख्य अतिथि के रूप में डा.अनिल कुमार त्रिपाठी (पूर्व प्रधानाचार्य लाखुन) अवधेश गुप्ता  जिला संघ चालक आरएसएस विद्यालय के संरक्षक ज्ञानस्वरूप शुक्ल व डा. जगत प्रकाश सिंह (प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर) उपस्थित रहे। विद्यालय के भैया आर्यन मौर्य ने हिंदी के महाकवि प्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला तथा भैया अभितोष मिश्रा ने सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। आचार्य अरविंद कुमार जी ने वीर हकीकत राय के बलिदान के विषय में सभी को जानकारी दी। इस अवसर पर भैया-बहनों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोहन लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top