हवन-पूजन एवं विद्यार्थियों की मंगल कामना के साथ बसंत पंचमी का आयोजन संपन्न
लखीमपुर खीरी Jan 23, 2026 at 07:15 PM , 197नरेंद्र मिश्रा
मैगलगंज खीरी।क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था एवं विधि-विधान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन हवन-पूजन तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पदाधिकारियों एवं आचार्यजनों द्वारा माँ सरस्वती के विधिवत पूजन-अर्चन से किया गया।
इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कार्यक्रम संपन्न कराया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त भैया-बहनों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ समर्पित कीं।
हवन-पूजन के उपरांत कलम सिद्धि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विद्या, बुद्धि, विवेक एवं उत्तम संस्कार की प्राप्ति हेतु माँ सरस्वती से प्रार्थना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा तथा विद्यार्थियों, आचार्यों एवं शिक्षकों में हर्षोल्लास का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments