खीरी प्रीमियर लीग सीज़न-1 का खिताब हसीब सुपर किंग्स के नाम
लखीमपुर खीरी Jan 23, 2026 at 07:10 PM , 212फाइनल मुकाबले में खीरी नाइट राइडर्स को हराकर बनी चैंपियन
खीरी टाउन-खीरी।खीरी प्रीमियर लीग सीज़न-1 का आज फाइनल मुकाबला खीरी टाउन में खेला गया। यह महा मुकाबला खीरी नाइट राइडर्स और हसीब सुपर किंग्स के बीच हुआ, जिसमें हसीब सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच में हसीब सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए खीरी नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित 12 ओवरों में मात्र 93 रन ही बना सकी। हसीब सुपर किंग्स के गेंदबाज़ों ने कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए विरोधी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसीब सुपर किंग्स की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए केवल 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बन गई।
मैच के हीरो रहे हसीब सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज़ अबुलास उर्फ (ABD), जिन्होंने अहम मौके पर शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 42 रनों की निर्णायक पारी खेली। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाज़ा गया।
हालांकि मुकाबले में हार का सामना करने वाली खीरी नाइट राइडर्स की टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान मुस्कान ने न सिर्फ बेहतरीन कप्तानी की, बल्कि पूरे सीज़न टीम को एकजुट रखकर फाइनल तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व, खेल भावना और रणनीतिक समझ की खिलाड़ियों और दर्शकों ने जमकर सराहना की।फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। जीत के बाद हसीब सुपर किंग्स के खिलाड़ियों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को बधाई देते हुए सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।






_page-0001.jpg)
























Comments