ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस पूर्ण श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया

लखीमपुर खीरी , 128

लखीमपुर खीरी।सरस्वती प्राकट्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विद्याभारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु वाटिका मंदिर मिश्राना लखीमपुर खीरी में ज्ञान विज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस पूर्ण श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां शारदा के समक्ष मुख्य अतिथि श्रीमती गुंजन गुप्ता एवं नलेन्द गुप्ता जी ने सुन्दर काण्ड पाठ के उपरांत हवन पूजन,दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं वंदना के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  संचालिका जी ने अतिथि परिचय के साथ रोली बैज एवं स्मृति चिह्न के साथ अतिथियों को सम्मानित करवाया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदा के समक्ष एक नृत्य नाटिका- हे शारदे मां, हे शारदे मां के साथ हुआ। वैसे तो बालक की प्रथम पाठशाला परिवार एवं प्रथम शिक्षिका उसकी मां होती है तथापि आज ही के दिन विद्यालयों में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम करवाया जाता है उसके उपरांत शिशु का पठन-पाठन प्रारंभ कराया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका श्रीमती हीरा सिंह जी ने विद्यारंभ संस्कार क्यों? विषय पर विचार रखें। आज ही के दिन शिशु वाटिका में प्रवेश हेतु नन्हे मुन्ने भैया बहनों का विद्यारंभ संस्कार भी कराया गया। जिसमें 68 भईया बहनों ने पंजीकरण किया गया जिसमें 16 भैया बहनों का प्रवेश हुआ। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अनिल त्रिपाठी ने सभी शिशुओं को आशीर्वचन देते हुए उन्हें भावी जीवन में यशस्वी एवं अपने लक्ष्य में सफल होने हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ डी के वर्मा ने भी शिशुओं को आशीर्वचन प्रदान किया शिशु भारती प्रमुख बहन रजनी कपूर जी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन सभी शिशुओं एवं आए हुए अभिभावकों को प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर शिशु वाटिका की समस्त शिक्षिकाएँ रमा मिश्रा ,पूनम सिंह ज्योति शुक्ला ,ऋचा त्रिपाठी, रजनी सोनी, आरती यादव ,ममता गुप्ता और सुचिता तिवारी कार्यालय प्रमुख बहन अंशिका तिवारी सभी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम के साथ हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top