बसन्तोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ हुआ सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 148

मोहम्मदी खीरी।दिनांक 23 जनवरी 2026 को स्थानीय विद्यालय टीपीआरएस एजूकेशनल इन्स्टीट्यूट मोहम्मदी खीरी में बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पर बसन्त पर्व का आयोजन, माँ सरस्वती के चित्र का अनावरण विद्यालय प्रबन्धक आनन्द कुमार गुप्ता (एडवोकेट) ने किया। इस अवसर पर माँ सरस्वती के पूजनोपरान्त हवन किया गया। जिसमें नगर के सम्भ्रान्त नागरिक पं० सदानन्द, प्रदीप श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिवेदी, राजकुमार गुप्ता, डा० सचिन गुप्ता, सतीश गुप्ता (एडवोकेट), दिनेश गुप्ता एवं डा० रामशंकर शर्मा आदि अतिथियों ने भाग लिया।बसन्तोसव के कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग विषयों जैसे पेंटिंग, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण एवं निबन्ध लेखन आदि कलाओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की और विद्यालय प्रबन्ध तंत्र की ओर से सभी छात्र छात्राओं को तहरी भोज का आयोजन किया गया एवं मिष्ठान्न वितरण किया गया। विद्यालय प्रबन्धक आनन्द कुमार गुप्ता (एडवोकेट) ने सभी बच्चों को उन्नति के पथ पर निरन्तर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या ज्योति श्रीवास्तव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रगतिशील रहने के लिए अभिप्रेरित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top