महंत जी का पट्टाभिषेक व संस्कृत विद्यापीठ का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
लखीमपुर खीरी Jan 23, 2026 at 06:43 PM , 148लखीमपुर खीरी। देवकली तीर्थ स्थल की पावन धरा पर,श्रीमती चंद्रकला आश्रम/संस्कृत विद्यापीठ के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवशाली रहा। माँ शारदे का पूजन अर्चन कर विद्यापीठ का वार्षिकोत्सव तत्पश्चात, पूज्य महंत प्रमोद जी महाराज का "तृतीय पट्टाभिषेक"अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
वहीं दूसरी ओर गुरुकुल के बटुक ब्रह्मचारियों द्वारा अपने माता-पिता का पूजन करना भारतीय संस्कृति की सर्वोच्च मर्यादा को जीवंत कर दिया।वेदमंत्रों की मंगल ध्वनि और संतों के सान्निध्य में संपन्न हुआ यह दृश्य साक्षात् देवलोक की अनुभूति करा रहा था।
हम उन समस्त धर्मानुरागी महानुभावों, संत-महात्माओं और अतिथियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से महाराज श्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और बटुक ब्रह्मचारियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
एवं गुरुकुल के आचार्य सुधीर मिश्र आचार्य सत्यम मिश्र आचार्य प्रमोद अवस्थी आचार्य अनिल शुक्ल जी के द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे,अतुल गुप्ता, श्रीमती रत्ना गुप्ता,
ज्ञानस्वरूप शुक्ला(ज्ञानू महाराज)प्रवीणदासजी महाराज (कबीरधाम)राजकिशोर दीक्षित,रामगोपाल जी(पूर्व प्राचार्य), त्रिभुवन लाल दीक्षित,ब्रजेशमिश्र,मुरारीलाल दीक्षित,डॉ विमलवर्मा,शिवसागर लाल,खुशीराम गुप्ता,रामजीवन वर्मा,लवकुश वर्मा,रामप्रकाश गुप्ता,कथा व्यास पंडित अखिलेश शास्त्री, डाक्टर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, पंकज वर्मा, डाक्टर सौरभ सिंह, डाक्टर सौरभ वर्मा,सत्यप्रकाश तिवारी,अवनीश शुक्ला,सुशील कुमार शुक्ला, मलखान सिंह, तोताराम,थाना प्रभारी फरधान,आदि श्रद्धावान भक्तगणों की उपस्थिति ने इस'आध्यात्मिक संगम' को सफल और सार्थक बनाया है।आशा है कि श्रीमहाराज के कुशल नेतृत्व में यह विद्यापीठ सनातन धर्म और ऋषि-परंपरा का प्रकाश इसी प्रकार फैलाता रहेगा। पुनःसभी श्रद्धावान भक्तगणों का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments