गन्ना वाहनों के विरुद्ध हुई चालान की कार्यवाही

लखीमपुर खीरी , 146

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी 23 जनवरी । सड़क सुरक्षा माह के 23वें आरटीओ से शांति भूषण पांडे द्वारा गन्ना संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 03 चालान किए। शांति भूषण पांडे ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है परिवहन आयुक्त महोदया द्वारा दिए गए निर्देशानुसार चतुर्थ सप्ताह में प्रवर्तन की कार्यवाही के निर्देश दिये गये उक्त आदेशो के अनुपालन में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को एआरटीओ शान्ति भूषण पाण्डेय  एवं यात्री/मालकर अधिकारी डा0 कौशलेन्द्र ने जिले प्रवर्तन अभियान चलाया जिस क्रम में आज गन्ना संचालित वाहनो के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए एआरटीओ पाण्डेय ने 03 के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की एवं अन्य अभियोगो में कुल 10 वाहनो के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी पाण्डेय ने कहा उक्त अभियान पूरे सप्ताह जारी रहेगा एवं सड़क सुरक्षा माह समापन की ओर है इसलिये जागरुकता अभियान में भी तेजी लायी जायेगी वही डा कौशलेन्द्र ने प्रवर्तन अभियान चलाते हुए 05 वाहनो को फिटनेस फेल एवं अन्य अभियोगो में चालान एवं निरुद्ध की कार्यवाही भी की गयी है। तत्पश्चात वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पेम्प्लेट्स भी  वितरित किए गए तथा आम जनमानस से अपील भी की  गई कि सड़क सुक्षा नियमों का पालन करें।

Related Articles

Comments

Back to Top