500 युवाओं व युवतियों को केन्द्रीय सशस्त्र सीमा बलों द्वारा भर्ती प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 120

तिकुनियां खीरी।तृतीय वाहिनी सीमा सुरक्षा बल लखीमपुर खीरी के सीमा चौकी बेलपरसुआ कार्यक्षेत्र के अंतर्गत जे पी एन सर्वोदय विद्यालय बेलापरुसुआ तहसील निघासन जिला लखीमपुर खीरी के प्रांगण में देवानंद कमांडेंट तृतीय वाहिनी सीमा सुरक्षा बल लखीमपुर खीरी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर 500 बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को रोजगार सृजन के अवसर के तहत नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत केंद्रीय सशस्त्र बलों भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के शुभारंभ किया गया।उक्त कार्यक्रम  के  दौरान जेपीएन सर्वोदय विद्यालय में छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया।तत्पश्चात देवानंद, कमांडेंट तृतीय वाहिनी द्वारा उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को केंद्रीय सशस्त्र बलों भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के बारे में संबोधित किया गया और इस प्रकार प्रेरित किया गया है  “ यह प्रशिक्षण जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। गृह मंत्रालय के नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत यह भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक शुरुआत नहीं है, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला ठोस कदम है। आपके सामने अवसर है कि आप अपने जीवन को अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति से जोड़ें। इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, हर दिन को सीखने का अवसर मानें और अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ें”. 
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर देवानंद कमांडेंट, तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी अंकित प्रकाश, लेफ्टनेंट, कर्नल, 26वीं वाहिनी एनसीसी धीरिंग दौरजी, सहायक कमांडेंट, (बेलपरसुआ समवाय प्रभारी), सुरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर,26 वीं वाहिनी एनसीसी श्रीमती लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान, बेलपरसुआ बिंदु मिश्रा प्रधानाचार्य सरस्वती विद्यालय मंदिर, बेलपरसुआ तथा गांव के गणमान्य नागरिक सहित कुल लगभग  650 लोगों ने सहभागिता की।

Related Articles

Comments

Back to Top