अज्ञात ब्यक्ति ने पत्रकार से अभद्रता करते हुए किया प्राणघातक हमला
लखीमपुर खीरी Jan 22, 2026 at 05:50 PM , 138लखीमपुर-खीरी पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में मोहल्ला प्यारेपुर कोतवाली सदर लखीमपुर खीरी के रहने वाले पत्रकार शाजिफ हुसैन ने बताया वह अपनी पत्नी के साथ डाक्टर को दिखाने जा रहा था तभी रास्ते में हिदायत नगर चौराहे पर ब्लेड प्रेशर बढ़ जाने के कारण स्कूटी डिसबैलेंस हुई और आगे आ रही कार नंबर यूपी 31 सी एफ 3912 से लड़ते-लड़ते बची। पत्रकार ने अपनी ग़लती की माफ़ी मांगी तभी गाडी चला रहा युवक गालियां देने लगा बोला असली बाप का हो चल आगे बताता हूं पत्रकार उक्त गाड़ी के पीछे गया तो महेवागंज से सिंघानिया जाने वाली रोड़ मजार के पास उक्त व्यक्ति ने पत्रकार पर प्राण घातक हमला कर दिया और मारा पीटा पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी गाली गलौज दी पत्नी रोती रही पत्रकार उक्त गाडी का पीछा करता रहा दबंग व्यक्ति गाड़ी महेवागंज तरफ ले गया पत्रकार पीछा करते हुए महेवागंज चौकी पहुंचा उससे पहले वह दबंग व्यक्ति किसी और रास्ते से गायब हो गया। अपने साथ हुए अपमान से पत्रकार काफी आहत हैं पत्रकार ने बताया इस तरह का कभी अपमान नहीं हुआ पत्रकार की बाइपास सर्जरी हुई जो ज्यादातर बीमार रहता ऐसे में पत्रकार की कमजोरी और बीमारी का फायदा उठाकर उक्त व्यक्ति ने अपने पावर अपनी दबंगई का रौब दिखाया जिससे पत्रकार काफी आहत है।






_page-0001.jpg)
























Comments