सड़क सुरक्षा की पाठशाला हुई आयोजित
लखीमपुर खीरी Jan 22, 2026 at 05:55 PM , 146(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी । सड़क सुरक्षा माह के 22वें दिन परिवहन विभाग द्वारा फ्यूचर विजन स्कूल में डॉ कौशलेंद्र द्वारा स्कूली छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा के की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया तथा अवगत कार्य की हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है तथा स्कूली छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए यह वचन लिया कि कभी सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं करेगें न किसी को करने देगें तथा अपने परिवार में किसी को भी बिना हेल्मेंट के वाहन चलाने नही देंगे।
उक्त के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत एआरटीओ शान्ति भूषण पाण्डेय ने प्रवर्तन कार्यवाही भी की जिसमें उनके द्वारा ओवरलोड एवं प्रपत्रो के फेल होने पर कुल 15 वाहनो के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी तथा 06 वाहनो को निरुद्ध किया गया एआरटीओ पाण्डेय ने बताया कि ओरलोड संचालित किये जाने वाले वाहन स्वामियो को बार बार चेताने के बाद भी वह नही मान रहे है ऐसे वाहन स्वामियों को चेताया कि अगर ऐसी पुनरावृत्ति होती है तो फिर वाहन निरुद्ध की कार्यवाही की जायेगी। उक्त के अतिरिक्त आमजनमानस को जागरुक करते हुए पैम्फलेट्स आदि का वितरण किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments