किस आधार पर बरकरार है चभाल फार्म पर विद्यालय की मान्यता क्या शिक्षा विभाग भी सहयोगी है भूमाफियाओं का
लखीमपुर खीरी Jan 22, 2026 at 05:45 PM , 109(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम बसैगापुर में भूमाफिया ने पहले चभाल कृषि सहकारी समिति की 258 एकड़ जमीन का खुर्द बुर्द करके बैनामा करवा कर जमीन पर कब्जा कर लिया फिर इस विवादित भूमि पर शायद सदा के लिए कब्जा बनाए रखने के लिए स्कूल खोलकर बच्चों को पढ़ाने लगे और उसकी सरकारी तौर पर बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता भी ले ली। बताया जाता है कि विवादित भूमि पर विद्यालय की मान्यता नहीं मिल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार भू माफियाओं ने 2017 में तेज रसीला पब्लिक स्कूल
नाम से स्कूल खोलकर कक्षा 8 तक मान्यता करा ली। एक तरफ शिक्षा विभाग कहता है कि विवादित भूमि पर विद्यालय की मान्यता ना देने का सरकार का प्रावधान है परंतु 2017 में खंड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड़ व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने शासनादेश को ताक पर रख कर धता बताते हुए भू माफियाओं के स्कूल को मान्यता दे दी जिसको वह माफिया चला रहे हैं। इस विवादित भूमि की जांचवा कार्रवाई तेज होने के बाद एक भूमाफिया चंद्र प्रकाश अरोड़ा अब उस जमीन पर गुरु कृपा आश्रम खोलकर जमीन को अपने कब्जे में बनाए रखने का प्रयास कर रहा है क्योंकि सन 2024 अप्रैल में सहायक निबंधक सहकारिता ने उक्त जमीन पर गेहूं की फसल काटे जाने व भूमाफियाआेन के प्रवेश पर रोक लगाई थी।






_page-0001.jpg)
























Comments