बिना लाइसेंस चल रही गुड़ भट्ठी,नाबालिक से कराया जा रहा कार्य
लखीमपुर खीरी Jan 20, 2026 at 06:17 PM , 66केमिकल का प्रयोग कर बनाई जा रही गुड़ गंदगी की भरमार विभाग बना मूकदर्शक
लखीमपुर खीरी।जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही बिना लाइसेंस की गुड़ भट्ठी स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।ग्रामीणों के अनुसार इन इकाइयों में मानक विहीन तरीके से गुड़ तैयार किया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं व आस पास के संचालित हो रहे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि इन भट्ठियों में नाबालिग बच्चों से भी काम करवाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।श्रम कानूनों के उल्लंघन के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है।क्षेत्र में फैली गंदगी,धुआँ और प्रदूषण से आसपास के गांवों के निवासियों व विद्यालय संचालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्रोतों का कहना है कि कुछ इकाइयों में कलाली और सेफोलाइट जैसे रसायनों का उपयोग कर गुड़ को जल्दी जमाने और उसका रंग निखारने का प्रयास किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इन शिकायतों पर मूकदर्शक बना हुआ है, जबकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियाँ खुलेआम जारी हैं। लोगों ने संबंधित विभागों से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है, ताकि नाबालिगों का शोषण रोका जा सके और उपभोक्ताओं को मानक अनुरूप सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।इस संबंध में जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी खीरी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments