इस्कॉन लखीमपुर में प्रेरणा यूथ फेस्टिवल सफलतापूर्वक संपन्न

लखीमपुर खीरी , 65

लखीमपुर खीरी।इस्कॉन लखीमपुर में आयोजित प्रेरणा यूथ फेस्टिवल सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक “कैलाश” से हुई, जिसमें यह संदेश दिया गया कि साधु की उत्तम सलाह की उपेक्षा और इन्द्रिय-सुख में आसक्ति जीव को पुनर्जन्म के बंधन में ले जाती है।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इस्कॉन झांसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिय गोविंद प्रभु जी रहे। उन्होंने युवाओं में बढ़ते तनाव के कारणों प्रतिस्पर्धात्मक मानसिकता, गलत संगति, अस्वस्थ जीवनशैली, आध्यात्मिक रिक्तता और अत्यधिक अपेक्षाओं—पर प्रकाश डाला।इस्कॉन लखीमपुर के संचालक सुनील मुकुंद प्रभु ने बताया कि प्रिय गोविंद प्रभु जी ने तनाव से मुक्ति हेतु स्माइल सूत्र प्रस्तुत किया, जिसमें सेल्फ केयर, माइंड ऐंड बॉडी केयर, आइडेंटिटी तथा लर्निंग नज़रिया को अपनाने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता के सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर युवा तनावमुक्त होकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद सत्र, विषय-आधारित क्विज प्रतियोगिता एवं अंत में प्रसाद वितरण किया गया।आयोजकों के अनुसार यह फेस्टिवल युवाओं में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और उद्देश्यपूर्ण जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।यह जानकारी इस्कॉन लखीमपुर के मीडिया प्रभारी नूतन मिश्रा एवं सह मीडिया प्रभारी स्पर्श सिन्हा द्वारा दी गई।

Related Articles

Comments

Back to Top