सड़क दुर्घटना में मौत,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
लखीमपुर खीरी Jan 20, 2026 at 06:15 PM , 72लखीमपुर खीरी।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पसगवां खीरी को दिए गए शिकायत पत्र में रामलडैते पुत्र छुटकुन्नू कश्यप निवासी ग्राम मुनफ्फरपुर थाना पसगवां खीरी द्वारा बताया गया है कि घटना दिनांक 14 जनवरी 26 को समय लगभग 7 बजे शाम को उसके सगे भाई रामासरे पुत्र छुटकुन्नू उम्र लगभग 56 वर्ष मस्तीपुर गुड्डू के घर से अपने घर वापस आ रहे थे तभी पीछे से बेहद तेजी व लापरवाही पूर्वक मोटरसाईकिल सं0 यूपी 31 सीडी 8366 के चालक पवन पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम पतवन थाना पसगवां खीरी ने जोरदार टक्कर भाई रामासरे को मार दी है जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये।घायल अवस्था में ग्रामीणो की मदद से मेरे भाई को जिला चिकित्सालय शाहजहांपुर भर्ती कराया गया जहां उनकी उपचार के दौरान 18 जनवरी 26 को प्रातः 4 बजे उनकी मृत्यु हो गयी है जिनका पीएम हो चुका है। उपरोक्त मोटरसाईकिल चालक के साथ उसका साथी दिनेश पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम पतवन बैठा था।पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।पुलिस ने तहरीर आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।वहीं दूसरी तरफ थाना पसगवां जनपद खीरी के रहने वाले महावीर जो दिनांक 17.12.2025 को पीड़ित का पुत्र महावीर अपने मामा अनुज के साथ मोटर साईकिल सं0 यूपी 27 बी ए 1012 पर सवार होकर अपनी रिस्तेदारी खिरिया अपने हाथ पर धीरे धीरे जा रहे थे तभी रास्ते मे समय करीव 6 बजे शाम स्थान सुखवसा थाना पसगवां जिला लखीमपुर खीरी को अन्तर्गत पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक ट्रक संख्या एचआर 38 एक्स 2427 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चला कर पीड़ित के पुत्र की मोटर साईकिल में टक्कर मार दी जिससे दुर्घटना में पीड़ित के पुत्र को गम्भीर चोटे आई जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा उसके साले अनुज के भी चोटे आयी जिसका जिला अस्पताल शाहजहांपुर में ईलाज चला तबियत में सुधार होने के बाद घटना करने वाले उक्त ट्रक का नम्बर अनुज ने पीड़ित को बताया था।दिनांक 18.12.2025 को पीड़ित के पुत्र का पोस्टमार्टम लखीमपुर मे हुआ था प्रार्थी अपने पुत्र के मृत्यु उपरान्त कार्यों से निर्गत होकर तथा ट्रक का नम्बर ज्ञात होने पर थाने में सूचना दी है और बताया है कि ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments