दहेज के लिए प्रताडित करने के साथ मारपीट का आरोप पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

लखीमपुर खीरी , 96

लखीमपुर खीरी।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पसगवां जिला खीरी को रिपोर्ट दर्ज किये जाने हेतु पीड़िता अंजली सोनी पत्नी रसिक सोनी उर्फ अमन सोनी पुत्री कृष्ण कुमार ने प्रार्थना देकर कहा है कि उसकी शादी दिनांक 06 मार्च 2025 को रसिक सोनी उर्फ अमन सोनी निवासी ग्राम बेहटा पकौरी थाना तम्बौर जिला सीतापुर के साथ कस्बा बरवर में तय हुयी थी शादी सीवी मैरिज लान सीतापुर में सम्पन्न हुई थी पीड़िता का मायका सुभाषनगर कस्बा बरवर थाना पसगवां में है जोकि पीड़िता के पिता का पैत्रक निवास है।पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता ने काफी दान दहेज वर पक्ष की डिमाण्ड पर दिया था जिसमे मुख्यतः गाड़ी ग्रैंड विटारा तथा अन्य काफी कीमती सामान व दस लाख रु नगद दिये थे शादी में कुल खर्चा 40 से 42 लाख रुपये हुआ था।पीड़िता जब शादी के वाद ससुराल विदा होकर गई तो उसके पति रसिक सोनी ने कोई बातचीत नहीं की न कोई सम्बन्ध सरोकार किया तथा न ही कभी शारीरिक सम्बन्ध बनाने के प्रयास किये।पीड़िता की सास गीता सोनी पत्नी विनोद कुमार सोनी विनोद कुमार सोनी पुत्र जगमोहन लाल सोनी (ससुर), मीना उर्फ अनीता पत्नी संतोष कुमार सोनी, संतोष कुमार पुत्र जगमोहन लाल ने अधिक दहेज़ की मांग की तथा कहा दहेज कम मिला 2,00,0000 रु अधिक की मांग की जब पीड़िता अपने मायके बरवर आई तो उसने अपने पिता से उक्त बात बताई लेकिन उन्होंने अधिक दहेज देने में असमर्थता जाहिर की पुनः जब पीड़िता विदा होकर ससुराल गई तो पुनः उक्त के सास ससुर, पति, ताऊ, ताई ने उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।आरोप है कि हद तो जब हो गई जब पीड़िता को बाथरूम में गीजर के तार खोलकर मार डालने का प्रयास किया लेकिन पीड़िता को मौके पर वर्तन धोने वाली महरिन के आगाह करने पर जान बच गई जबकि उक्त लोगो ने जान से मारने का असफल प्रयास किया उसके बाद उक्त विपक्षीगणों ने मार पीट करना शुरू कर दिया तब 22 नवंबर 2025 को सूचना पर उसके मायके वाले विदा करा ले गये दिनांक 11 जनवरी 2026 को पीड़िता का पति रसिक सोनी उर्फ अमन सोनी अपने रिश्तेदारो के साथ बरवर आया तथा पुनः कोई प्रताड़ना न करने के आश्वासन देकर विदा करा ले गया लेकिन उक्त विपक्षीगण लगातार दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे तथा 13 जनवरी 2026 को सारे जेवरात व कपडे लेकर काफी मारा पीटा उसके मायके बरवर छोड़ गए।आरोप है कि विपक्षीगणों ने मिलकर पीड़िता के साथ धोखाधड़ी की व दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तथा जान से मारने का असफल प्रयास किया।जिससे पीड़िता काफी परेशान है उसके पास रहने व जीवन यापन का कोई सहारा नहीं है।पीड़िता ने उक्त घटना की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है जिस पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता अंजली सोनी पत्नी रसिक सोनी उर्फ अमन सोनी पुत्री कृष्ण कुमार नि मो सुभाषनगर क़स्बा बरवर थाना पसगवां खीरी की तहरीरपर,रसिक सोनी उर्फ अमन सोनी,पिता का नाम विनोद कुमार सोनी,ग्राम बेहटा पकौरी,तम्बौर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश,गीता सोनी,पति का नाम विनोद कुमार सोनी,ग्राम बेहटा पकौरी, तम्बौर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश,विनोद कमार सोनी,पिता का नाम जगमोहन लाल सोनी,ग्राम बेहटा पकौरी, तम्बौर सीतापुर,मीना उर्फ अनीता,पति का नाम संतोष कुमार सोनी,ग्राम बेहटा पकौरी, तम्बौर, सीतापुर,संतोष कुमार पिता का नाम जगमोहन लाल,ग्राम बेहटा पकौरी, तम्बौर, सीतापुर के ऊपर न्याय संहिता बी एन एस 2023 की धारा 85,भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023,115 (2),भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023,351(3) दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961,3,दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961,4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top