ओयल पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, खोया हुआ पर्स शिक्षिका को सुरक्षित लौटाया

लखीमपुर खीरी , 104

लखीमपुर खीरी।
थानाध्यक्ष खीरी निराला तिवारी के कुशल निर्देशन में चौकी ओयल पर तैनात सिपाही लोकेश कुमार एवं दिलीप कुमार ने ईमानदारी और मानवता की सराहनीय मिसाल पेश की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा ओयल के मोहल्ला काबड़ियन टोला निवासी एक शिक्षिका सुबह कन्या जूनियर स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनका पर्स स्कूटी से गिर गया, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई। पर्स में लगभग 7000 रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा एटीएम कार्ड मौजूद था।
पीड़ित शिक्षिका द्वारा मामले की सूचना ओयल पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात सिपाहियों ने तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस के माध्यम से पर्स की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पर्स ग्राम सुन्सी निवासी एक मजदूर के पास से बरामद किया गया।
बरामद पर्स को सभी सामान सहित सुरक्षित रूप से पीड़ित शिक्षिका को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top