पलिया कंबल प्रकरण ने पकड़ा जोर,वकील और तहसील प्रशासन आमने सामने
लखीमपुर खीरी Jan 20, 2026 at 10:32 AM , 71विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। पलिया तहसील में कंबल मामला तूल पकड़ता जा रहा है, कंबल चोरी को लेकर पलिया बार एसोसिएशन और प्रशासन आमने-सामने पुलिस ने टकराव की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर तहसील छावनी के रूप में तब्दील रही, वहीं दूसरी तरफ अधिवक्ताओं ने कंबल चोरी सहित अन्य तमाम तहसील स्तरीय व्याप्त लंबित अनियमिताओं लेकर पलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप कुमार मेनरो ने मुकदमा दर्ज करने हेतु थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र सौंप कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
श्री मेनरो की तरफ से दिए गए प्रार्थना पत्र में व्याप्त तमाम गंभीर अनियमितताओं कार्यरत लेखपालों के तीन-तीन प्राइवेट मुशिंयो व न्यायलयों में पत्रावलियों के रखरखाव को सहित अन्य कार्यों हेतु प्राइवेट अजीरों, तथा कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध धन उगाही, तुली फॉर्म प्रकरण, माल गोदाम रोड स्थित मौनी बाबा ट्रस्ट भूमि पर अवैध कब्जा प्रकरण, गाटा संख्या 2912 पर भूमाफियाओं का अवैध निर्माण, हवाई पट्टी मकनपुर में पंजीकृत बयनामों के बावजूद कई एकड़ भूमि पर तहसील अधिकारियों व क्षेत्रीय लेखपाल की संलिपिटता से अवैध कृषि कार्य कर अवैध लाभ लेने, व नगर पालिका परिषद पलिया कलां के अधिकार क्षेत्र भूमि गाटा संख्या 641/2248 रकवा 23 डिसमिल पर माननीय अपर आयुक्त न्यायिक तृतीय लखनऊ द्वारा पारित स्थगन आदेश होने के बवजूद निर्माण करना सहित तहसील में व्याप्त अनिमिताओं का समय-समय पर विरोध करने से तहसील प्रशासनअधिकारी व कर्मचारी गणों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जाता।
इसके चलते समय-समय पर वकीलों ने तहसील स्तर अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई इससे लेकर एसडीएम हठधर्मिता पर उतारू हो गए। विगत 14 जनवरी को समय सायं गंधक 7:00 बजे एक ऑटो रिक्शा पर पांच बंडल लादकर कहीं ले जाते समय पलिया बार अध्यक्ष प्रदीप मनरो द्वारा रात में कंबल कहां जा रहे पूछे जाने पर लेखपाल और पर आटो चालक के द्वारा श्री मेनरो के साथ अभद्रता की गई अपने अध्यक्ष की अभद्रता पर वकील लाम बंद हो गए और सवाल खड़ा किया की रात के अंधेरे में आखिर यह पांच बंडल कंबल कहां जा रहे थे इसका जवाब ना लेखपाल दे सके और ना एसडीएम इसे लेकर संबंधित लेखपाल की तरफ से बार अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया गया जिसकी जांच लंबित है,वही दूसरी तरफ सोमवार को पलिया बार अध्यक्ष प्रदीप मेनरो की तरफ से मुकदमा दर्ज कराने शिक़ायती पत्र दिया गया।
जिसने ईरिक्शा रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी 31बी.टी. 15 24 के अज्ञात चालक, प्राइवेट मुंशी मुस्ताक अली, उसके तीन चार साथियों के साथ सरकारी कंबल ई रिक्शा पर लादकर ले जाने तथा बार अध्यक्ष को गुमराह किये जाने व संतोषजनक जवाब ना देने और जूनियर अधिवक्ता शिवा सक्सेना के साथ वादविवाद करने। सहित अन्य मामलों की निष्पक्ष जांच करा मुकदमा दर्ज कराने की मांग को शिकायत पत्र दिया गया उपरोक्त पूरे प्रकरण में एसडीएम पलिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए, लेखपाल रजनीश कुमार सिंह की भूमिका संदिग्ध को बताया गया है।
वही वकीलों ने मांग की है कि एसडीएम पलिया को हटाये जाने और संबंधित विवादित कर्मचारियों,लेखपालों,मुशिंयो पर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments